पंजाब के मंत्री के आवास के बाहर धरने पर बैठे किसान, सरवन सिंह पंधेर बोले- भाजपा और आप में कोई फर्क नहीं

By अंकित सिंह | Mar 31, 2025

आज किसान पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जो किया, यह उसका नतीजा है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार कह रही है कि किसानों को उनसे कोई दिक्कत नहीं है। ऐसा कुछ नहीं है। भाजपा और आप में कोई फर्क नहीं है। हमें लगता है कि उन्होंने गठबंधन कर लिया है। पंजाब के कई युवा नशे की वजह से मर गए, क्या यही पंजाब सरकार के हिसाब से विकास है?

टीवी 9 शिखर सम्मेलन में बोलते हुए पंजाब के सीएम ने यह भी कहा कि विरोध करना किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है। सीएम ने कहा, "मैं शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन का पूरी तरह से समर्थन करता हूं। अपने अधिकारों के लिए लड़ना हर किसी का लोकतांत्रिक अधिकार है। मैं किसानों को 4 मई को केंद्र के साथ होने वाली बैठक में व्यक्तिगत रूप से ले जाऊंगा...हमने उनके साथ प्यार से पेश आया है...अभी तक उन पर कोई लाठी या पानी की बौछार नहीं की गई है।"

इसे भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार

उन्होंने आगे कहा कि किसानों का विरोध केंद्र सरकार के पास है और नुकसान के कारण पंजाब की सीमाएं फिर से खोली गई हैं। सीएम ने सवाल किया कि विरोध का मामला केंद्र सरकार के पास है। रास्ते पूरी तरह से बंद कर दिए गए थे... पंजाब को विरोध के कारण नुकसान हो रहा था और हमें सीमाएं खोलनी पड़ीं। मांग केंद्र से है, तो पंजाब के लोगों को परेशानी क्यों हो रही है? पंजाब सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने हरियाणा के पास शंभू और खनौरी बॉर्डर से प्रदर्शनकारी किसानों को हटा दिया है और आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने भी अपना अनशन तोड़ दिया है।

प्रमुख खबरें

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के भीषण Drone Attack से दहला रूस, 8 लोगों की मौत और जवाबी Air Strikes तेज

South Korea में भीषण गर्मी का प्रहार, 42.5°C के बीच Emergency Warning जारी, PM Han Duck-soo ने दिए कड़े निर्देश

Yan Diomande के लिए Real Madrid का इंतज़ार बढ़ा, Agent Dispute की वजह से खटाई में पड़ी 100 Million Pound की डील

FIFA President Gianni Infantino ने पद बचाने के लिए US Administration से मांगी मदद, Marco Rubio से गुप्त चर्चा