किसानों के समर्थन में अब कर्नाटक, राजमार्गों को किया जाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2021

बेंगलुरु। केंद्र के विवादास्पद कृषि कानूनों का विरोध करते हुए और उन्हें वापस लेने की मांग करते हुए दिल्ली में धरने पर बैठे कृषकों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को किसानों ने राजमार्गों को जाम कर दिया। कुरुबुरू शांताकुमार के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर किसान राज्य में बेंगलुरु आने जाने वाले राजमार्गों पर उमड़ पड़े और उन्होंने उन्हें जाम कर दिया। कुछ कन्नड़ समर्थक संगठन प्रदर्शनकारियों के समर्थन के सामने आ गये हैं और उन्होंने राज्य में प्रदर्शन किया। बेंगलुरु, मैसूरू, कोलार, कोप्पल, बागलकोटे, तुमकुरु दावणगेरे, हासन, मेंगलुरु, हावेरी, शिवमोग्गा, चिकबल्लापुर और अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किया गया। बेंगलुरु समेत राज्य के कुछ हिस्सों मे प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारियां दीं।

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट