जंतर-मंतर पर किसानों का हल्ला बोल, 200 लोग 'किसान संसद' लगाएंगे, स्पीकर की होगी नियुक्ति, प्रश्नकाल भी चलेगा

By अनुराग गुप्ता | Jul 22, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर से अन्य किसान नेताओं के साथ सिंघु बॉर्डर के लिए निकल गए हैं। इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि 200 लोग संसद जाएंगे और वहां किसान संसद लगाएंगे और पंचायत करेंगे। यह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जंतर-मंतर पर पंचायत होगी जिसे किसान संसद का नाम दिया गया है।वहीं, किसान नेता प्रेम सिंह भंगू ने बताया कि हम वहां विस्तार से चर्चा करेंगे, हम स्पीकर भी बनाएंगे, चर्चा होगी और प्रश्नकाल भी होगा। 200 से अधिक किसान नहीं जाएंगे। आपको बता दें कि किसानों ने 26 जनवरी को घटित हुई हिंसा से सीखते हुए किसानों के आई कार्ड तैयार किए हैं। ऐसे में बिना आई कार्ड के किसान संसद की तरफ अपना रुख नहीं कर पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन पर बोले CM नीतीश- सरकार की नीतियां किसी के खिलाफ नहीं, किसानों से फिर हो बातचीत 

एक ट्रैक्टर परेड के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद यह पहली बार है जब अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी है। गौरतलब है कि दिल्ली से लगे टिकरी बॉर्डर, सिंघू बॉर्डर तथा गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पिछले साल नवम्बर से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाए।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!