रूपनगर गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, किसानों ने दिखाए काले झंडे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

रूपनगर। किसानों के एक समूह ने पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को यहां शनिवार को काले झंडे दिखाए। वह रूपनगर में एक गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने सिद्धू के खिलाफ उनकी “प्यासा कुंए तक जाता है” टिप्पणी के लिए नारे लगाए। शुक्रवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के दौरान उन्होंने अपने संबोधन के दौरान यह टिप्पणी की थी। सिद्धू ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत समझा गया है और गलत परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत किया गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह किसानों का बहुत सम्मान करते हैं और दिल और आत्मा से उनका समर्थन करते हैं। 

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये