नवजोत सिंह सिद्धू के पदभार ग्रहण करने के कार्यक्रम हुआ कोविड नियमों का उल्लंघन, मामला दर्ज

Navjot Singh Sidhu

चंडीगढ़ पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर कोविड​​-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर कोविड​​-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारत से 17 किलोमीटर दूर जिनपिंग का दौरा, अब अमित शाह पहुंच रहे हैं पूर्वोत्तर के दो दिवसीय दौरे पर

उन्होंने बताया कि पंजाब के विभिन्न जिलों से आए और यहां पंजाब कांग्रेस भवन में इकट्ठा हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया और न ही मास्क पहने थे। उन्होंने बताया कि मामलो सेक्टर 11 पुलिस थाना में दर्ज है। सिद्धू के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस भवन में कई कांग्रेस समर्थक जमा हुए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़