गन्ने के बकाया को लेकर किसान परेशान, समर्थन में उतरी रालोद ने किया धरना प्रदर्शन

By राजीव शर्मा | Aug 06, 2021

मेरठ। रालोद ने गुरुवार को किसानों के गन्ना भुगतान एवं अन्य समस्याओं को लेकर गन्ना भवन पर उग्र धरना-प्रदर्शन किया। जिला गन्ना अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। किसानों के बकाया भुगतान को ब्याज सहित दिलाने की मांग की। जिला गन्ना अधिकारी ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल कराने का आश्वासन दिया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों रालोद नेता और कार्यकर्ता गन्ना भवन पहुंचे। 

इसे भी पढ़ें: दौराला शुगर मिल में तैनात लोडिंग सुपरवाइजर की पीट-पीटकर की गई निर्मम हत्या 

रालोद नेताओं के बीच पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी ने किनौनी मिल से संबंधित भुगतान के लिए कहा कि पेराई सत्र के शुरू होने से पहले ही भुगतान करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान भाई को समस्या है तो गांव से दफ्तर तक आने की जरूरत नहीं है, बल्कि व्हाट्सएप के माध्यम से सूचित कर दें। समस्या का समाधान हो जाएगा। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ और संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने किया। राजेंद्र जानी, राममेहर गुर्जर, नरेंद्र खजूरी, डॉ सुशील, विनय मल्लापुर मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश