दौराला शुगर मिल में तैनात लोडिंग सुपरवाइजर की पीट-पीटकर की गई निर्मम हत्या

Daurala Police
राजीव शर्मा । Aug 5 2021 3:04PM

जानकारी के अनुसार लोहिया गांव स्थित शमशान के पास बुधवार सुबह एक युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने दौराला पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

मेरठ। मंगलवार की रात घर से निकले दौराला शुगर मिल के लोडिंग सुपरवाइजर की जंगल में पीट पीट हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह युवक का खून से लथपथ शव खेत में बरामद होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ने अज्ञात कातिलों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणवी फिल्मों का हीरो निकला लुटेरा, मेरठ पुलिस ने दो साथियों संग धर दबोचा 

जानकारी के अनुसार लोहिया गांव स्थित शमशान के पास बुधवार सुबह एक युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने दौराला पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मौके पर मिले आई कार्ड से युवक की पहचान अजय कुमार निवासी लखनऊ के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस ने बताया कि अजय कुमार दौराला चीनी मिल में सुपरवाइजर का काम करता था। वह कस्बा दौराला की बंगला कॉलोनी में किराए पर अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। अजय एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इस कंपनी ने फिलहाल दौराला शुगर मिल में लेबर सप्लाई का ठेका लिया हुआ था। जिसके चलते अजय दौराला शुगर मिल में लोडिंग सुपरवाइजर के पद पर तैनात था।

पत्नी नीलम के मुताबिक मंगलवार की रात अजय किसी काम से घर के बाहर गया था। देर रात तक उसके वापस न लौटने पर नीलम अजय के मोबाइल पर कॉल करती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। उधर, बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने लोहिया गांव के जंगल में स्थित ईख के खेत में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। 

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 वीकेंड लॉकडाउन ने सावन में फीकी की घेवर की मिठास 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच-पड़ताल की। युवक के चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा था कि मारपीट के बाद युवक के सिर में गोली मारी गई है। मृतक के गले में पड़े आई कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त अजय के रूप में हुई। उधर, लाश के बराबर में ही अजय का मोबाइल भी बरामद हुआ। जिस पर उसकी पत्नी नीलम लगातार कॉल कर रही थी। पुलिस ने नीलम को कॉल करके घटना की जानकारी दी तो अजय के परिवार में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंची मृतक की पत्नी और अन्य ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़