Jammu & Kashmir Assembly Elections । फारूक अब्दुल्ला का भाजपा पर आरोप, कहा- हिंदू मतदाताओं को डराने की कोशिश कर रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2024

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता झूठा डर पैदा करके जम्मू-कश्मीर के हिंदू मतदाताओं को ‘‘डराना’’ चाहते हैं और इसलिए अपना चुनाव अभियान जम्मू पर केंद्रित कर रहे हैं। अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा यह दावा करके लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है कि यदि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन जम्मू-कश्मीर में सत्ता में आया तो आतंकवाद फिर से सिर उठा लेगा।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता कांड पर अपनी ही सरकार के खिलाफ हुए Jawhar Sircar, बनर्जी को पत्र लिखकर TMC से दिया इस्तीफा

जम्मू की अपनी यात्रा के दौरान शाह द्वारा नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की आलोचना किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बस अपनी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे। अब्दुल्ला ने कहा, 'लेकिन, अल्लाह ने चाहा तो वे सफल नहीं होंगे। हमारे प्रयास हमारे लोगों की भलाई के लिए काम करने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। गृह मंत्री हमारे बारे में जितना चाहें उतना बोल सकते हैं, लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जो भारत वे बनाना चाहते हैं हम उसके खिलाफ हैं। भारत हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध सभी का है।'

इसे भी पढ़ें: Lucknow Building Collapse । हादसे में 28 से ज्यादा लोग घायल, आठ मौतों की पुष्टि

उन्होंने कहा, 'हम घुसपैठिए नहीं हैं। हम मंगलसूत्र नहीं छीन रहे हैं। भारत की आजादी में मुसलमानों का भी बराबर का योगदान रहा।' राज्य का दर्जा बहाल करने पर अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन इसे वापस दिलाएगा। जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक जुमला है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट