फारूक अब्दुल्ला का गुलाम नबी आजाद पर पलटवार, बोले- मुझे मिलना होगा तो दिन में मिलूंगा, याद दिलाई ये बात

By अंकित सिंह | Feb 19, 2024

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अनुभवी राजनेता गुलाम नबी आजाद के इस दावे का खंडन किया है कि वह सार्वजनिक जांच से बचने के लिए रात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की मांग करते थे। माचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर मुझे पीएम मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलना है तो मैं उनसे दिन में मिलूंगा, मैं उनसे रात में क्यों मिलूंगा? उन्होंने ऐसा क्या सोचा है?'' क्या कारण है कि उन्होंने फारूक अब्दुल्ला को बदनाम करने की सोची है?”

उमर अब्दुल्ला ने भी गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधते हुए कहा, "वाह भाई, वाह गुलाम नबी आजाद, आज इतना गुस्सा है। वह गुलाम कहां है जो हाल ही में 2015 में जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा सीटों के लिए हमसे भीख मांग रहा था? 'अब्दुल्ला को 370 के बारे में पता था' फिर भी हमें पीएसए सहित 8 महीने से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया और आप आज़ाद थे, 5 अगस्त के बाद जम्मू-कश्मीर में एकमात्र पूर्व मुख्यमंत्री आज़ाद थे। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला गुप्त रूप से मिलते हैं' फिर भी मेरे पिता को उनके सरकारी आवास से बाहर निकाल दिया गया था जब वह सांसद नहीं थे और आपको अपना मंत्री बंगला रखने की अनुमति है? 'अब्दुल्ला कश्मीर में कुछ और कहते हैं और दिल्ली में कुछ और' फिर भी पीएम राज्यसभा में आपके लिए रोते हैं और हर भाषण में हमारी आलोचना करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Kashmir Target Killing: Srinagar में आतंकवादियों ने पंजाब के रहने वाले दो श्रमिकों की गोली मार कर हत्या की

हालांकि, मीडिया में आई खबरों पर गुलाम नबी आजाद ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने कभी यह दावा नहीं किया कि वह (फारूक अब्दुल्ला) उनसे (पीएम मोदी) मिले थे।' मैंने कहा कि दिल्ली में सूत्रों से पता चला है कि वह केंद्रीय नेतृत्व से मिलने की कोशिश करते हैं, वह भी सिर्फ रात में। मैंने कभी नहीं कहा कि उनसे मुलाकात हुई या अपॉइंटमेंट मिला। 

प्रमुख खबरें

Sawan 2026: कामिका एकादशी पर Dwi-Pushkar Yoga का महासंयोग, इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार

Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का बादशाह बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts

Nagasaki Day: US ने जब Nagasaki पर गिराया Fat Man परमाणु बम, जिसने बदल दिया World History का पूरा चेहरा

Oleksiy Yukov को कीव में दी गई अंतिम विदाई, Ukraine में बारूदी सुरंग विस्फोट में हुई मौत