By अंकित सिंह | Feb 15, 2024
विपक्षी इंडिया ब्लॉक को एक और झटका देते हुए, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी, साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि वह भविष्य में बीजेपी-एनडीए में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि दोनों राज्यों में चुनाव संसदीय चुनावों के साथ होंगे। जहां तक सीट बंटवारे का सवाल है तो एनसी अकेले चुनाव लड़ेगी और इसमें कोई संदेह नहीं है।