फारूक अब्दुल्ला बोले- फरमानों से तिरंगा नहीं उड़ सकता, तिरंगा तो दिल में उड़ना चाहिए तब बात बनेगी

By अंकित सिंह | Jul 04, 2022

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने आज एक बड़ा बयान दिया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा कि ये मुल्क मोहब्बत से तरक्की करेगा। आने वाला समय अच्छा होगा सिर्फ हमारा ईमान और रास्ता सही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र ही है जो हमारा संविधान है और हम उसे प्रोटेक्ट भी करेंगे। हम अमन चाहते हैं हम भाईचारे के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि फरमानों से तिरंगा नहीं उड़ सकता... तिरंगा तो दिल में उड़ना चाहिए तब बात बनेगी।

इसे भी पढ़ें: 'आपराधिक तत्वों को सहारा देती है भाजपा', महबूबा मुफ्ती बोलीं- अपने प्रपोगेंडा के लिए करती है इस्तेमाल

पीएजीडी मिलकर लड़ेगा जम्मू-कश्मीर का चुनाव

नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने कहा कि गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) जम्मू-कश्मीर में संयुक्त रूप से विधानसभा चुनाव लड़ेगा। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) दोनों पीएजीडी के प्रमुख घटक दल हैं। नेकां अध्यक्ष एवं पीएजीडी के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे। एक राजनीतिक दल है जिसने कहा कि उसने गठबंधन छोड़ दिया है। सच्चाई यह है कि वे कभी गठबंधन का हिस्सा नहीं थे। वे हमें भीतर से तोड़ने आए थे। पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इसी तरह की बात कही। महबूबा ने कहा, हम एक साथ चुनाव लड़ने का इरादा रखते हैं क्योंकि यह लोगों की इच्छा है कि हमें अपनी खोई हुई गरिमा की बहाली के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए। अब्दुल्ला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार जब चाहे चुनाव करा सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, जब बाढ़ आई थी तब चुनाव हुए थे। अब चुनाव क्यों नहीं हो सकते? सवाल यह है कि वे चुनाव कैसे लड़ना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार