अनंतनाग-राजौरी लोस सीट पर स्थगित करने के लिए Farooq Abdullah ने साधा Election Commission पर निशाना

By Prabhasakshi News Desk | May 01, 2024

राजौरी/जम्मू । नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला ने अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर चुनाव स्थगित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि उन्हें संसदीय क्षेत्र के सभी लोगों को समर्थन हासिल है। अब्दुल्ला ने इस बारे में पूछे गए सवाल पर पत्रकारों से कहा, “देखिए, (चुनाव स्थगित) हमने नहीं कराया। निर्वाचन आयोग ने यह स्थगित किया। उन्हें बधाई हो। ” 

अल्ताफ ने यहां पत्रकारों से कहा, “इतिहास में ऐसा कोई उदाहरण नहीं है कि इस तरह चुनाव टाल दिया गया हो। मैंने ऐसा उदाहरण कभी नहीं देखा कि महज भूस्खलन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया हो। ऐसा पहली बार हुआ है। यह एक अलोकतांत्रिक कदम है।” निर्वाचन आयोग ने अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर सात मई को होने वाला चुनाव 25 मई तक के लिए स्थगित कर दिया है। भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रवींदर रैना, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता इमरान अंसारी और अन्य ने आयोग से प्रतिकूल मौसम के चलते चुनाव स्थगित करने का अनुरोध किया था।

प्रमुख खबरें

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का 75 वर्ष की उम्र में निधन, BJP नेताओं ने जताया शोक

पीएम मोदी ने Nana Patekar के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक, कहा- उन्होंने हमें दिए ऐसे किरदार जिन्हें पीढ़ियों तक रखा जाएगा याद

Australian Open के 1 Point Slam में खेलेंगे Alcaraz और Sinner, 10 लाख डॉलर का इनाम

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का गोवा में निधन, नितिन गडकरी और शरद पवार ने जताया दुख