UP के Fatehpur में एक युवक को सांप ने 40 दिनों में सात बार काटा, दो बार और डसने की चेतावनी दी

By नीरज कुमार दुबे | Jul 13, 2024

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का 24 वर्षीय युवक विकास दुबे आजकल चर्चा में है। हम आपको बता दें कि इस युवक को एक सांप पिछले 40 दिनों में सात बार काट चुका है। युवक का कहना है कि सांप ने उसे सपने में आकर बताया था कि वह उसे नौ बार काटेगा और नौंवी बार उसे अपने साथ लेकर ही जायेगा। युवक का कहना है कि डॉक्टरों की सलाह पर मैं घर से दूर अपने एक रिश्तेदार के यहां भी रहने के लिए चला गया था लेकिन सांप ने वहां भी पहुँच कर काट लिया। इस मामले में आश्चर्यजनक बात यह है कि सांप के काटने के बाद हर बार युवक की जान इलाज के चलते बच जा रही है। लेकिन जैसा कि युवक ने बताया कि सांप ने उसे सपने में कहा था कि वह नौ बार काटेगा उसके चलते विकास दुबे के परिजन दहशत में हैं।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh के फतेहपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत

हम आपको यह भी बता दें कि इस मामले का सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह है कि जब भी विकास को सांप काटता है तो अगल-बगल में उसके परिजन रहते हैं इसके बावजूद किसी को यह पता नहीं चल पाता कि सांप कब आया और कब चला गया।

प्रमुख खबरें

World Billiards Final: Sourav Kothari ने दिग्गज Pankaj Advani को हराया, लगातार दूसरी बार जीता खिताब

Pooja Hegde की पर्सनल लाइफ में मिस्ट्री मैन Rohan Mehra की एंट्री! जानें कौन है ये शख्स

Exit Poll Results 2026 Updates: 5 राज्यों में किसकी होगी सरकार, एग्जिट पोल के सबसे सटीक नतीजे यहां जानें

Auto और Telecom Stocks की खरीदारी से दौड़ा बाजार, Sensex 600 अंक चढ़कर बंद