Uttar Pradesh के फतेहपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत

lightning
प्रतिरूप फोटो
ANI

नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने यहां बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के कुरुस्तीकला गांव में रामभरोसे सिंह के खेत में धान की रोपाई करते समय अचानक बारिश शुरू हो गयी।

उत्तर प्रदेश के बांदा से सटे फतेहपुर जिले में बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और तीन अन्य लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने यहां बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के कुरुस्तीकला गांव में रामभरोसे सिंह के खेत में धान की रोपाई करते समय अचानक बारिश शुरू हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी, जिनकी पहचान रामकुमारी (48), कुसमा देवी (35) और गोमती (34) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना में शिवानी (22), पूजा (24) और सूरजपाल (25) झुलस गए।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और मृत महिलाओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृत महिलाओं के परिवार को शासन के नियमानुसार चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़