Video | बूढ़े पिता के हाथ कांप रहे थे... आंखों के आंसू सूख गये थे, पायलट सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर देखकर दहल गया बाप का दिल...

By रेनू तिवारी | Jun 17, 2025

कैप्टन सुमीत सभरवाल के पिता पुष्करराज ने मुंबई के पवई में अपने घर के बाहर अपने बेटे को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कैप्टन सभरवाल लंदन जाने वाली एयर इंडिया की उस दुर्भाग्यपूर्ण उड़ान को उड़ा रहे थे, जो 12 जून को अहमदाबाद में उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। पिता की आंखे भरी हुई थी और उनके हाथ कांप रहे थे। अपने बेटे की मौत पर उसकी क्या हालत होगी इसका अंदाजा हम और लगा नहीं सकते। कैप्टन सभरवाल के पिता की उम्र ज्यादा लग रही थी। वह बस हाथ जोड़कर नम आंखों से अपने बच्चे को देख रहे थे। यह दृश्य किसी के दिल को भी तोड़ देने वाला था।

इसे भी पढ़ें: कनाडा में चल रहा था G7 Summit... चेतावनी जारी करते हुए बीच से ही भागे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प! क्या हुई एमरजेंसी?

विमान के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक यात्री को छोड़कर बाकी सभी की मौत हो गई, जबकि मेडिकल कॉलेज परिसर में मौजूद अन्य 29 लोगों की भी मौत हो गई। इस विमान की कमान कैप्टन सभरवाल और उनके सहयोगी फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर संभाल रहे थे। डीजीसीए ने पहले एक बयान में बताया था कि सभरवाल के पास 8,200 घंटे उड़ान का अनुभव था, जबकि कुंदर के पास 1,100 घंटे उड़ान का अनुभव था।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म