वेल्डिंग प्लांट के नाम पर 16 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

By दिनेश शुक्ल | Jan 01, 2021

गुना। मध्य प्रदेश में गुना  सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के एक व्यापारी से 16 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी पिता-पुत्र को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने यह रकम बेल्डिंग मशीन प्लांट लगाने के नाम पर वसूली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जून 20 को प्रेमी कॉलोनी गुना निवासी फरियादी व्यापारी द्वारा थाना कोतवाली गुना में शिकायत की गई थी।

इसे भी पढ़ें: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी परीक्षण और प्रमाणन में राज्य में सर्वश्रेष्ठ

व्यापारी द्वारा प्रस्तुत आवेदन की जांच उपरांत अहमदाबाद निवासी पिता-पुत्र द्वारा गुना के व्यवसायी से की गई तकरीबन 16 लाख 30 हजार रुपए की इस धोखाधड़ी को लेकर 17 सितंबर 2020 को थाना कोतवाली गुना में आरोपी पिता-पुत्र के विरूद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। धोखाधड़ी के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार करने के लिए उप निरीक्षक अमित अग्रवाल के नेतृत्व में आरक्षक अतुल शर्मा एवं आरक्षक प्रवेंद्र भदोरिया की एक टीम अहमदाबाद रवाना की गई। टीम द्वारा अहमदाबाद पहुंचकर आरोपियों की काफी तलाश की गई। अंतत: टीम द्वारा दोनों आरोपी पिता-पुत्र को धर-दबोच लिया गया। जिन्हें हिरासत में लेकर गुना लाए और जिनके विरूद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय