भाजपा की नीतियों के चलते असम हिंसा के रास्ते पर लौट सकता है: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2019

गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि केंद्र और असम की भाजपा सरकारों की नीतियों के चलते यह राज्य हिंसा के पथ पर लौट सकता है। गांधी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में शांति लाने वाली असम संधि को बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 135वें स्थापना दिवस पर बोली कांग्रेस, कहा- हमारे लिए हमेशा सबसे पहले भारत है

उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मुझे डर है कि असम भाजपा की नीतियों के चलते कहीं हिंसा के रास्ते पर लौट न जाएं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस को असम एवं पूर्वोत्तर की संस्कृति, भाषा और पहचान पर हमला नहीं करने दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: आरएसएस के प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलते हैं : राहुल गांधी

गांधी ने कहा, ‘‘ असम कभी भी घृणा एवं हिंसा के साथ प्रगति नहीं कर सकता है। सभी को साथ आना होगा और भाजपा नेताओं को बतलाना होगा कि वे राज्य की संस्कृति, पहचान और इतिहास पर हमला नहीं कर सकते।’’

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान