आपके शहर में Serial Kisser का खौफ! पीछे से आएगा, लड़कियों के होठों को चूसेगा और सारा रस पीकर तेजी से भाग जाएगा, मन मचला देगा वीडियो

By रेनू तिवारी | Mar 13, 2023

सोचिए आप आराम से कहीं खड़े हो या बैठे हो और कोई आये और आपके होठों पर जबरन किस करने लगे। आप ऐसी स्थिति में क्या करोगे? शायद आपको कुछ पल के लिए तो समझ ही नहीं आयेगा कि आखिर ये अचानक हुआ क्या! कुछ ऐसा ही हो रहा है बिहार के जमुई के अंदर, जहां एक सीरियल किलर घूम रहा है। ये किसर इतना हवसी है कि जैसे ही किसी महिला को अकेला देखता है उसके होठों पर टूट पड़ता है। महिला के मना करने के बावजूद किस करता है। मन भर कर किस करने के बाद भाग जाता है। इस सीरियल किलर से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है। महिलाएं अकेले जाने में डर रही हैं। इस तरह का बिहार में यह पहला मामला हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: Oscars 2023 | ऑस्कर में ‘Everything Everywhere All At Once’ का बोलबाला, सभी बड़े पुरस्कार किए अपने नाम

 

बिहार के जमुई में खुलेआम घूम रही एक सीरियल किसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 3 मिनट 50 सेकंड के वीडियो क्लिप में एक शख्स पीछे से आता है और फोन पर बात कर रही एक महिला को किस करता है और फिर वहां से भाग जाता है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के जमुई में सीरियल किसर अब महिलाओं के खिलाफ अपनी अश्लील हरकत के लिए चर्चा का विषय बन गया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आरोपी सीरियल किसर अचानक आता है और भागने से पहले अज्ञात महिलाओं और लड़कियों को किस करता है। वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में सदर अस्पताल परिसर में एक महिला फोन पर बात करती नजर आ रही है। जमुई में जब अज्ञात शख्स अचानक आ जाता है और महिला को जबरदस्ती किस कर लेता है। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही युवक परिसर से भाग गया। 

 

(वीडियो बिहार तक पर प्रकाशित किया गया हैं) 

प्रमुख खबरें

Ravindra Jadeja ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अच्छा काम किया है: Michael Hussey

ED ने आप विधायक Amanatullah Khan को भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने को कहा

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: मुंबई एसआईटी ने अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया

Ramban में जमीन धंसने की घटना के बीच 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया