कश्मीर में आतंकवादियों का डर लगभग खत्म हो चुका: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2025

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवादियों और उनकी मदद करने वाले पूरे तंत्र का डर लगभग खत्म हो गया है। सिन्हा ने यह भी कहा कि पहले गलत वजहों से सुर्खियों में रहे पुलवामा जैसे इलाके अब श्रीनगर की तुलना में अधिक उद्योगों को आकर्षित कर रहे हैं।

सिन्हा ने कहा, ‘‘कश्मीर घाटी के अनंतनाग और पुलवामा जिलों जैसे इलाकों में निवेश हो रहा है। श्रीनगर की तुलना में पुलवामा में अधिक औद्योगिक इकाइयां स्थापित की गई हैं। आतंकवादियों और उनकी मदद करने वाले पूरे तंत्र का डर लगभग खत्म हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि पहले गलत वजहों से सुर्खियों में रहने वाले पुलवामा जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के दौरान रैलियों में युवाओं की भारी भागीदारी देखी गई। उन्होंने कहा, ‘‘हजारों युवा भारत का तिरंगा लेकर निकले और दुनिया ने इसे देखा। शोपियां और पुलवामा के कई गांव ऐसे थे जहां न तो पुलिस जाती थी और न ही सरकारी अधिकारी। अब उन गांवों के लोग भी इसमें शामिल हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी