भले राहुल भट के हत्यारों को मार गिराया गया हो, पर कश्मीरी पंडित समुदाय के मन में खौफ बना हुआ है

By नीरज कुमार दुबे | May 14, 2022

कश्मीरी पंडित समुदाय के सरकारी कर्मचारी राहुल भट की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है क्योंकि देखा जाये तो 90 के दशक के बाद घाटी में कश्मीरी पंडितों का इतना बड़ा प्रदर्शन पहली बार देखने को मिला है। हालांकि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राहुल भट के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया है और कहा है कि आतंकवादियों और उनके समर्थकों को इस जघन्य कृत्य के लिए बहुत भारी कीमत चुकानी होगी। लेकिन कश्मीरी पंडित समुदाय अपनी सुरक्षा के लिखित आश्वासन की मांग पर अड़ा हुआ है और धरना प्रदर्शन कर रहा है। शुक्रवार को भी कश्मीरी पंडितों ने बड़ा प्रदर्शन किया था जिसको रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या की निंदा की, सरकार को निर्णायक कदम उठाने को कहा

उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों ने चडूरा शहर में तहसील कार्यालय के भीतर घुस कर राहुल भट को गोली मारी थी। राहुल भट को प्रवासियों के लिए विशेष नियोजन पैकेज के तहत 2010-11 में क्लर्क के तौर पर सरकारी नौकरी मिली थी। राहुल भट की हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों ने प्रदर्शन किया जो घाटी में प्रधानमंत्री की प्रवासियों के लिए रोजगार पैकेज के तहत काम कर रहे हैं। इस बीच, जिला प्रशासन ने कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के सामूहिक इस्तीफा देने की खबरों का खंडन किया है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई