श्याम श्रीनिवासन फिर से बने फेडरल बैंक के MD और CEO, रिजर्व बैंक ने दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2021

नयी दिल्ली। फेडरल बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसे श्याम श्रीनिवासन को तीन साल के लिए अपने प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में फिर से नियुक्त करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी मिल गई है। श्रीनिवासन ने पहली बार 23 सितंबर, 2010 को निजी क्षेत्र के इस बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ का कार्यभार संभाला था। फेडरल बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा कि, श्याम श्रीनिवासन को 23 सितंबर, 2021 से 22 सितंबर, 2024 तक तीन साल की अवधि के लिए बैंक के प्रंबध निदेशक और सीईओ के रूप में फिर से नियुक्त करने को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक से नौ जुलाई, 2021 को मंजूरी मिल गयी।

प्रमुख खबरें

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी