फेडरल बैंक का शुद्ध मुनाफा दूसरी तिमाही में 55 प्रतिशत बढ़कर 488 करोड़ रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2021

नयी दिल्ली। निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक ने शुक्रवार को कहा कि 30 सितंबर को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा लगभग 55 प्रतिशत बढ़कर 488 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने एक साल पहले की समान अवधि में 315.70 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। फेडरल बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर की अवधि के दौरान उसकी कुल आय (एकीकृत) घटकर 4,013.46 करोड़ रुपये रह गई, जबकि 2020-21 की समान अवधि में 4,071.35 करोड़ रुपये की आय हुई थी।

प्रमुख खबरें

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार

कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी विवाद: कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

गोवा विधानसभा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, अब दोषी की जगह आरोपी शब्द लागू