आराम कर रहे सैनिकों पर साथी सैनिक ने बरसाई गोलियां, पांच की मौके पर मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2024

तेहरान। ईरान के एक सैनिक ने दक्षिणपूर्वी करमन शहर में रविवार को अपने साथी सैनिकों पर गोलियां चलायी जिनमें से पांच की मौत हो गयी। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने यह खबर दी है। करमन शहर में ही इस महीने की शुरुआत में बम हमले में 94 लोग मारे गए थे। सरकारी टीवी ने बताया कि गोलीबारी तब हुई जब आरोपी सैनिक एक बैरक के शयनगृह में पहुंचा और वहां आराम कर रहे सैनिकों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना के उद्देश्य का अब पता नहीं चला है और संदिग्ध फरार है। 

 

इसे भी पढ़ें: Israel Hamas war। युद्ध में 25,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हुई है: गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय


खबर में कहा गया है कि हमला राजधानी तेहरान से करीब 830 किलोमीटर दूर करमन में हुआ। करमन में इस महीने दो घातक विस्फोटों में 94 लोगों की मौत हो गयी थी और सैकड़ों अन्य घायल हो गए थे। यह विस्फोट अमेरिका की ओर से वर्ष 2020 में किये गये ड्रोन हमले में मारे गए एक प्रमुख ईरानी जनरल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुए थे। इस्लामिक स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। ईरान में सैन्य अड्डों पर गोलीबारी की ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। 2022 में एक सैनिक ने एक अन्य सैनिक और तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। ईरान में 19 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों के लिए 24 महीने की सैन्य सेवा अनिवार्य है।

प्रमुख खबरें

धोनी का मास्टरप्लान आया रंग, झारखंड क्रिकेट के नया अध्याय की शुरुआत, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर ऐतिहासिक जीत

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?