दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान, कहा- लॉकडाउन बढ़ने से में हो गया था हताश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2020

कोलकाता।  भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा है कि कोविड-19 के कारण जारी लॉकडाउन के बीच इस अनिश्चितता से निपटना काफी हताशा भरा था कि वह अपना अगला मैच कब खेलेंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 25 मार्च को शुरू हुआ था। तब से सभी क्रिकेटर अपने घरों तक ही सीमित हैं। इस बीच हालांकि समय-समय पर पाबंदियों में छूट दी गई। कार्तिक ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ पर कहा, ‘‘लॉकडाउन में शुरुआत में मैं ट्रेनिंग करके खुश था, मैं घर में रहकर खुश लेकिन यह दो हफ्ते, फिर तीन और चार हफ्ते तक बढ़ गया, यह काफी हताशा भरा अहसास था। मुझे नहीं पता कि मैं अपना अगला क्रिकेट मैच कब खेलूंगा, मैं किसलिए ट्रेनिंग कर रहा हूं, कभी कभी यह उबाऊ लगता है।’’

इसे भी पढ़ें: किरेन रिजिजू बोले- नई शिक्षा नीति में पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगे खेल

कार्तिक ने दोहराया कि खिलाड़ी को मैच फिटनेस हासिल करने में कम से कम चार हफ्तों का समय लगेगा और किसी को ट्रेनिंग में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कम से कम चार हफ्ते का समय लगेगा, विशेषकर गेंदबाजों को क्योंकि उन्हें अभी गेंदबाजी का मौका नहीं मिल रहा, दोबारा 140-150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करना, दिन के अलग-अलग समय, जब गर्मी कम या ज्यादा हो, यह उनके लिए चुनौती होगा, काफी बड़ी चुनौती।’’ कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान कार्तिक ने साथ ही कहा कि अगर इंडियन प्रीमियर लीग होती है तो उनकी टीम इस टी20 लीग को जीतने के लिए बेताब है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय