Viral Video । महिला पुलिस अफसर Eksha Kerung ने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा...' गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल

By एकता | Dec 16, 2022

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर 'मेरा दिल ये पुकारे आजा...' सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। इंटरनेट यूजर्स इस गाने पर रील्स और शॉर्ट्स बनाकर मशहूर हो रहे हैं। पाकिस्तान की आयशा नाम की लड़की ने एक शादी समारोह में इस गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। इसके बाद बॉलीवुड सितारों से लेकर तमाम लोगों ने इस गाने पर वीडियो बनाने शुरू कर दिए। इस ट्रेंड में अब पुलिसकर्मी भी शामिल हो गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Eksha Kerung (@ekshakerungofficial)

इसे भी पढ़ें: Social Media पर छाया बिहार का 'Kaidi Chai Wala', जेल में बैठकर चुस्किया ले रहे लोग

एक्शा केरुंग सुब्बा कौन हैं?

एक्शा केरुंग सुब्बा, सिक्किम में तैनात एक महिला पुलिस अफसर है। एक्शा एक पुलिस अफसर होने के अलावा बॉक्सर, बाइकर और मॉडल भी है। बड़े होने के दौरान एक्शा के पिता ने उन्हें फिटनेस के लिए बॉक्सिंग सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। कुछ समय बात वह अपने स्टेट को बॉक्सिंग में नेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करने लगी। एक्शा ने 19 साल की उम्र में सिक्किम पुलिस फाॅर्स ज्वाइन की, वह अपने परिवार की एकमात्र कमाने वाली थी। पुलिस में रहते हुए एक्शा ने साल 2021 में एमटीवी के शो के लिए ऑडिशन दिया और चयनित हो गईं। बता दें, एक्शा सुपरमॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2 की फर्स्ट रनर अप रह चुकी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Eksha Kerung (@ekshakerungofficial)

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट