Madhya Pradesh: महिला प्राचार्य की जलाकर हत्या, बाल्टी और नली बेचने वाले लोगों ने आरोपी को पहचाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2023

इंदौर। जिले में 54 वर्षीय महिला प्राचार्य की दिनदहाड़े जलाकर हत्या करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस 13 मार्च को अदालत में आरोप पत्र पेश करने की कोशिश में जुटी है। इस बीच, एक स्थानीय जेल में शिनाख्त परेड के दौरान उन लोगों ने आरोपी की पहचान की है जिनसे उसने जघन्य वारदात में इस्तेमाल बाल्टी और नली खरीदी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सिमरोल थाना प्रभारी राजेश कुमार दुबे ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, ‘‘हमने जेल में बंद आरोपी आशुतोष श्रीवास्तव (24) की एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शिनाख्त परेड कराई है। इस दौरान उन लोगों ने उसकी पहचान की है जिनसे उसने वारदात में इस्तेमाल बाल्टी और नली खरीदी थी।’’

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: अलीबाग बैलगाड़ी दौड़ के दौरान घायल दो बुजुर्गों की मौत

थाना प्रभारी ने बताया,‘‘मामले में हमारी जांच लगभग पूरी हो चुकी है। हम कोशिश कर रहे हैं कि 13 मार्च को महू की एक अदालत में श्रीवास्तव के खिलाफ आरोप पत्र पेश कर दिया जाए।’’ अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने श्रीवास्तव से शुरुआती पूछताछ के हवाले से बताया था कि उसने बी. फार्मा. की परीक्षा जुलाई 2022 में उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन कई बार मांगे जाने के बावजूद बीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी का प्रबंधन उसे उसकी अंकसूची नहीं दे रहा था। हालांकि, महाविद्यालय प्रबंधन आरोपी को आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताते हुए उसके इस दावे को खारिज कर चुका है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीवास्तव को वारदात वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में जिला प्रशासन के आदेश पर उसे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल भेज दिया गया था।

प्रमुख खबरें

England ODI Squad में Adil Rashid और Sam Curran की वापसी, Jofra Archer को आराम

Jio Platforms IPO: ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल करने की तैयारी शुरू, वैश्विक निवेशकों से बातचीत पूरी

Mumbai Airport पर 21 करोड़ रुपये मूल्य की 7 किलोग्राम Ketamine जब्त, फुकेत जा रहा यात्री गिरफ्तार

Tata Motors की Passenger Vehicles बिक्री 15% बढ़ी, सितंबर में कुल 70,210 वाहन बिके