फेमिना के कवर पेज पर नजर आया कृति सेनन का बेहद की हॉट अंदाज

By रेनू तिवारी | Jul 23, 2019

 बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक कृति सेनन इस समय लगातार हिट फिल्में दे रही हैं। कृति सेनन की अपकमिंग मूवी अर्जुन पटियाला 26 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कृति सेनन के साथ एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। आने वाली फिल्म के प्रमोशन के चलते इस बार 'फेमिना' के कवर पेज पर कृति सेनन अपने जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं। 

कृति सेनन ने फेमिना मैगजीन के कवर पेज के लिए लेटेस्ट फोटोशूट करवाया है। फोटोशूट में कृति सेनन ब्लैक लुक में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। कृति ने काले रंग की लेदर ओवरसाइज़्ड कोट पहनी हुई हैं। उन्होंने आखों पर स्मोकी मेकअप किया हुआ है। कृति ने ये फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

इसे भी पढ़ें: अस्थमा की शिकार प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीते हुए तस्वीर वायरल, ट्रोलर्स ने कहा ''ढोंगी''

फोटो को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन दिया- “फेमिना लेटेस्ट इशू पर कैमरे से छेड़खानी !! मेरा पहला मोशन कवर'। कृति सेनन ने यह शूट फेमिना के डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए भी करवाया है।

आपको बता दे कि कृति 'हाउसफुल 4' में भी दिखाई देंगी, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और बोमन ईरानी सहित अन्य कलाकारों की टुकड़ी है।

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा