By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 19, 2026
हर भारतीय रसोई में सौंफ जरुर पाई जाती है। यह किसी सुपरफूड से कम नहीं है। यह स्वाद के साथ ही सेहत का भी खास ख्याल रखता है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं, गैस -अपच से राहत दिलाने और सांसों को भी फ्रेश बनाता है।
खाने के बाद सौंफ का चबाना
अगर आप खाना खाने के बाद सौंफ चबाते हैं, तो यह एक पारंपरिक और कारगर तरीका है। इससे लार के स्राव को बढ़ाता है, जिससे भोजन जल्दी पच जाता है और मुंह की बदबू भी दूर होती है।
सौंफ का डिटॉक्स पानी
इसके लिए रात में एक चम्मच सौंफ पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन जरुर करें। यह शरीर को डिटॉक्स करता है, पाचन को तेज करता है और पेट की सूजन को भी कम करता है।
सौंफ की हर्बल चाय
अगर आपको अपना दिन बेहतरीन रखना है, तो एक कप पानी में सौंफ उबालकर चाय बनाएं। इसमें थोड़ा अदरक या शहद मिलाएं। फिर गैस, एसिडिटी और पेट दर्द में राहत देने के साथ ही शरीर को रिलैक्स भी करती है।
सौंफ का पाउडर
सबसे पहले सौंफ को हल्का भून लें फिर इसे पीस लें। इसको रोजाना गुनगुने पानी के साथ के जरुर लें। यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और पेट को हल्का रखता है, जिससे भारीपन महसूस नहीं होता है।
सलाद और डिशेज में इस्तेमाल
इतना ही नहीं, आप रायता या सब्जियों में भी थोड़ी सौंफ मिला सकते हैं, इससे स्वाद को बढ़ेगा और पाचन भी बेहतरीन होगा। यह एक हेल्दी फ्लेवर एन्हांसर की तरह काम करता है।