Methi Dishes: सेहत ही नहीं स्वाद में भी लाजवाब होती हैं मेथी की डिशेज, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

By अनन्या मिश्रा | Jan 09, 2024

मेथी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह एक ऐसा फूड आइटम है, जिसकी आप कई टेस्टी डिशेज बना सकते हैं। मेथी का इस्तेमाल कई हरी सब्जियों में भी किया जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है। इसको अपनी डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है।

इसे भी पढ़ें: Glowing Skin: हमेशा खूबसूरत और जवां दिखने के लिए इन फूड्स का करें सेवन, फेस पर आएगा नेचुरल ग्लो

मेथी आलू की सब्जी

सर्दियों में मेथी-आलू की सब्जी बेहद चाव से खाई जाती है। साथ ही इसको बनाना भी काफी आसान होता है। आमतौर पर आलू-मेथी की सूखी सब्जी बनाई जाती है। जिसको अधिकतर रोटी के साथ खाया जाता है। यह सब्जी 30-40 मिनट के अंदर बनकर तैयार हो जाती है।

मेथी के पराठे

सर्दियों में कई लोगों को पराठे खाना बेहद पसंद होता है। वहीं इन दिनों मेथी के पराठे बनाकर खा सकते हैं। यह पराठे ज्यादा हैवी नहीं होती है। आप सुबह के नाश्ते में मेथी के पराठे बनाकर खा सकते हैं। बता दें कि आटे में मेथी के पत्तों को भरकर ये पराठे बनाए जाते हैं। जिनको आप दही या अचार के साथ खा सकते हैं।

मेथी के लड्डू

सर्दियों में कई तरह के स्वादिष्ट लड्डू बनाकर खाए जाते हैं। यह लड्डू सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होते हैं। मेथी के लड्डू में मेथी के बीज, आटे, सोंठ, सौंफ और घी को मिलाकर बनाए जाते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही शरीर को भी गर्म रखते हैं।

मेथी के पुलाव

वैसे तो पुलाव खाना हर किसी को पसंद होता है। क्योंकि यह खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। इस पुलाव में चावन में मसाले और मेथी के पत्ते डालकर बनाया जाता है। मेथी पुलाव को आप सब्जी, दाल और रायते के साथ खा सकते हैं।

मेथी मटर पनीर

पालक पनीर की तरह ही आप मेथी मटर पनीर की सब्जी ट्राई कर सकती हैं। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। इस सब्जी को बनाने के लिए मेथी के पत्तों को उबालकर पीसा जाता है। फिर इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं। यह सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी अच्छी होती है।

प्रमुख खबरें

S Jaishankar और नेपाल के वित्त मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग और बहुपक्षवाद पर की चर्चा

Meghalaya Assembly: यूडीपी के 3 विधायकों का NPP में विलय, स्पीकर ने दी मंजूरी

वित्तीय सुधारों को गति देने के लिए FSDC की बैठक, साइबर सुरक्षा रणनीति पर मंथन

उत्तराखंड में BJP और Congress ने तेज की चुनावी तैयारी, बैठकों और न्याय यात्रा से साधा संपर्क