Sale 2022: अमेजन, फ्लिकार्ट पर 23 सितंबर से शुरू होगी त्योहारों के अवसर पर लगने वाली सेल

By Sumit Nirwal | Sep 14, 2022

नयी दिल्ली। ई-वाणिज्य क्षेत्र की बड़ी कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट पर त्योहारों के मौसम में लगने वाली ‘सेल’ 23 सितंबर से शुरू होगी। अमेजन इंडिया पर ‘द अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ 28 से 29 दिन तक चलेगा वहीं  फ्लिपकार्ट ने ‘द बिग बिलियन डेज 2022’ सितंबर महीने के अंत तक चलाने की घोषणा की है।

पटेल ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान विभिन्न श्रेणियों में 2,000 से अधिक नई पेशकश की उम्मीद है। भारतीय स्टेट बैंक इस सेल के पहले चरण में साझेदार है और इसके डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि सेल दीपावली से तीन से चार दिन पहले तक जारी रहेगी। अमेजन पर 150 से अधिक प्रचारक (इन्फ्लुऐंसर) होंगे जो 600 से अधिक लाइव प्रसारण करके ग्राहकों को खरीद में मदद देंगे। दूसरी ओर फ्लिपकार्ट अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, महेंद्र सिंह धोनी जैसे अनेक हस्तियों के माध्यम से बिग बिलियन डेज़ कार्यक्रम का प्रचार करेगी।

कंपनी का दावा है कि उसके पास 4.2 लाख विक्रेता साझेदार हैं। फ्लिपकार्ट के समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘द बिग बिलियन डेज अपने परिचालनों के जरिए सतत तरीके से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और देशभर में रोजगार सृजन एवं आजीविका अवसर देने का प्रयास है।

प्रमुख खबरें

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव