जयपुर में दो करणी सेनाओं के कार्यकर्ताओं में हुई भीषण जंग, कार्यकर्ता आपस में भिड़े, Mahipal Singh Makrana से हुई मारपीट

By रितिका कमठान | Jul 13, 2024

जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना और राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। घटना चित्रकूट इलाके में राष्ट्रीय करणी सेना के ऑफिस में हुई है। राष्ट्रीय करणी सेना के ऑफिस में फायरिंग की गई है। इसके बाद राष्ट्रीय करणी सेना के कार्यकर्ताओं इन राजपूत करणी सेना के अधिकारों को पीटा है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया।

 

राजस्थान में राजपूत समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले दो संगठनों के बीच शुक्रवार को यहां झड़प हो गई है। इस घटना में श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना चित्रकूट थाना क्षेत्र में हुई। 

 

दोनों पक्षों ने चलाई गोलियां

पुलिस ने बताया कि महिपाल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और महिपाल सिंह के बीच हाथापाई हुई। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से गोली का खाली खोखा मिला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।  

प्रमुख खबरें

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार