White House के पास भयंकर गोलीबारी, भड़के ट्रंप ने तुरंत 500 NSG कमांडो वाशिंगटन भेजा

By अभिनय आकाश | Nov 27, 2025

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस से कुछ ही दूर गोलीबारी की घटना ने पूरे देश में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी हैइस घटना में दो नेशनल गार्ड्समैन समेत तीन लोग घायल हुए हैंबड़ी बात यह है कि यह वाइट हाउस के बहुत करीब हुआ। आपको बता दें वाइट हाउस अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास होता है और इस घटना की गंभीरता इसी से समझी जा सकती है कि कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका पुलिस असॉल्ट राइफल से लैस अधिकारी और इमरजेंसी यूनिट से भर गया। कई ब्लॉक्स को सील कर दिया गया और आसपास के सभी रास्ते बंद कर दिए गए। वहीं घटना के तुरंत बाद वेस्ट वर्जनिया के गवर्नर पैट्रिक मॉरी ने सोशल मीडिया पर यह दावा किया कि दो नेशनल गार्ड्समैन की मौत हो गई। हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर ली। अभी तक आधिकारिक पुष्टि सिर्फ गंभीर रूप से घायल होने की की गई है।

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर पर पाक विदेश मंत्रालय के बयान पर कांग्रेस नेता का तीखा पलटवार, अपनी हद में रहे पाकिस्तान

गोलीबारी के बाद ट्रंप प्रशासन ने तुरंत 500 और नेशनल गार्ड सदस्यों को वाशिंगटन भेजने का आदेश दिया हैरक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें अतिरिक्त सैनिक भेजने के लिए कहा है। सरकार की ओर से प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार, लगभग 2,200 सैनिक वर्तमान में शहर में संयुक्त कार्य बल के साथ तैनात हैं। गोलीबारी की यह घटना व्हाइट हाउस के दो ब्लॉक उत्तर-पश्चिम में एक मेट्रो स्टेशन के पास हुई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य सैनिक वहां पहुंचे और संदिग्ध को काबू में किया। कैरोल ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि यह एक अकेला बंदूकधारी था जिसने हथियार उठाया और नेशनल गार्ड के सदस्यों पर घात लगाकर हमला किया।’

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान का बड़ा कबूलनामा: तालिबान से रिश्ते सुधारे, पर कोई फायदा नहीं, वे भरोसा लायक नहीं

उन्होंने यह भी कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि संदिग्ध को किसी सैनिक ने गोली मारी या किसी कानून प्रवर्तन अधिकारी ने। उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने केंटुकी के फोर्ट कैंपबेल में सैनिकों से कहा, ‘‘यह घटना याद दिलाती है कि चाहे सैनिक सक्रिय ड्यूटी पर हों, रिजर्व में हों या नेशनल गार्ड में, हमारे सैनिक ही अमेरिका की ढाल और तलवार हैं।’’ नेशनल गार्ड ब्यूरो के प्रमुख जनरल स्टीवन नॉर्डहाउस ने ग्वांतानामो बे में सैनिकों के साथ छुट्टी बिताने की योजना रद्द कर दी और वाशिंगटन डी.सी. पहुंच गए हैं। सेना के सचिव डैन ड्रिस्कॉल ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और वह बहुत दुखी हैं। 

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़