By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2017
नयी दिल्ली। फीफा अंडर-17 विश्व कप मैचों के टिकटों की बिक्री के पहले दो चरण में शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद स्थानीय आयोजन समिति ने फीफा डाट काम/इंडिया2017/टिकट पर तीसरे चरण की शुरूआत की। इस चरण के दौरान प्रशंसकों को 25 प्रतिशत छूट पर व्यक्तिगत टिकट खरीदने का मौका मिलेगा।कोलकाता, कोच्चि और गुवाहाटी में पहले दो चरण में सभी उपलब्ध टिकट बिक गये। मेजबान देश के मैचों के स्थल नयी दिल्ली में प्रशंसकों की दिलचस्पी सबसे ज्यादा रही, जिसमें 14 जुलाई तक टिकटों की बिक्री की संख्या 1,00,000 के आंकड़े को पार कर गयी।