FIFA World Cup | केप वर्दे ने चैंपियन अर्जेंटीना के छुड़ाए पसीने, मेस्सी की सेना जैसे-तैसे 3-2 से जीती, अंतिम-16 में मिस्र से टक्कर

By रेनू तिवारी | Jul 04, 2026

विश्व कप फुटबॉल में एक बार फिर वह रोमांच देखने को मिला जिसने दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों की सांसें थाम दीं। मौजूदा चैंपियन लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना ने बेहद उतार-चढ़ाव से भरे मुकाबले में केप वर्दे को 3-2 से हरा दिया। इस जुझारू जीत के साथ अर्जेंटीना ने नॉकआउट (अंतिम-16) में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन सिर्फ 5 लाख की आबादी वाले एक छोटे से द्वीप देश 'केप वर्दे' ने चैंपियन टीम को नाको चने चबवा दिए और मैच को अतिरिक्त समय (Extra Time) तक खींचने पर मजबूर कर दिया।

अब अर्जेंटीना का सामना मिस्र से होगा जिसने अटलांटा में पेनल्टी शूटआउट में आस्ट्रेलिया को हराया। केप वर्दे का विश्व कप में पदार्पण हैरतंगेज करने वाला रहा है। अफ्रीका के पश्चिमी तट स्थित पांच लाख की आबादी वाले इस छोटे से द्वीप देश ने तमाम कयासों को धता बता दिया।

इसे भी पढ़ें: Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

चालीस साल के गोलकीपर वोजिन्हा उसके स्टार रहे जिन्होंने स्पेन और उरूग्वे के अलावा सउदी अरब के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ कराने में सूत्रधार की भूमिका निभाई। अर्जेंटीना के खिलाफ वोजिन्हा ने दस हमले नाकाम किये जिनमें से पांच मेस्सी के थे। मेस्सी ने विश्व कप में अपना रिकॉर्ड और पुख्ता करते हुए मार्तिनेज के पास पर 29वें मिनट में पहला गोल किया। इस टूर्नामेंट में उनके सात गोल हो चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में वह फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे से एक गोल आगे हैं।

अब 'मिस्र' से होगी अर्जेंटीना की भिड़ंत

इस ऐतिहासिक और थका देने वाली जीत के बाद अब अंतिम-16 (Pre-Quarterfinals) में अर्जेंटीना का सामना मिस्र (Egypt) से होगा। मिस्र ने अटलांटा में खेले गए एक अन्य बेहद रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में मात देकर नॉकआउट का टिकट कटाया है। मेस्सी की सेना को अब अगले दौर के लिए अपनी रक्षापंक्ति की कमियों को सुधारना होगा। 

प्रमुख खबरें

ISRO ने GSLV से उन्नत अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-05 का सफल प्रक्षेपण किया

Iran के साथ जारी सैन्य टकराव को JD Vance ने ‘युद्ध’ मानने से किया इनकार

FBI ने Manjit Singh Bedi को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाला, $150,000 इनाम घोषित

आसमान में भारत की आंख तैनात! GSLV-F17 मिशन हुआ सफल, ISRO चीफ बोले- इस साल 6 और धाकड़ मिशन होंगे लॉन्च!