MCD Schools की खराब हालत के पीछे भाजपा के 15 साल का कुप्रबंधन : आतिशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2023

 दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा संचालित स्कूलों की खराब हालत के लिए निगम में रहे भाजपा के 15 साल के कार्यकाल को जिम्मेदार ठहराया और इस दौरान भाजपा पर कुप्रबंधन’ का आरोप लगाया।

आतिशी ने निज़ामुद्दीन क्षेत्र में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक स्कूल का निरीक्षण करने के दौरान इसके रखरखाव में लापरवाही की ओर इशारा किया और प्राचार्य को समस्या का समाधान करने का अल्टीमेटम जारी किया।

शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘स्कूल के प्राचार्य को समस्या का समाधान करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है, अन्यथा उन्हें निलंबन का सामना करना होगा।’’ इस बीच, भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने आरोप लगाया कि आतिशी ने निरीक्षण के दौरान स्कूल के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया।

प्रमुख खबरें

ताइवान पर चीन का जस्टिस मिशन: मिसाइलें दागीं, बंदरगाह घेराव की डराने वाली ड्रिल, India पर भी असर!

Chamoli Tunnel Crash: 60 घायल, निर्माण सामग्री ढो रही ट्रेन से टकराई श्रमिकों को ले जा रही ट्रेन, प्रशासन अलर्ट

जंग, साज़िश, सियासत और अंतरिक्ष तक भारत: 2025 की वो घटनाएं जिन्होंने पूरी दुनिया को हिला दिया

Carlsen का जलवा बरकरार! 9वीं बार वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियन, असाउबायेवा ने भी किया Triple Crown हासिल