चिली में सामाजिक अशांति का पांचवा सप्ताह, हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 23 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2019

सैंटियागो। चिली में हिंसक अशांति में शुक्रवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गयी। देश में सामाजिक अशांति का यह पांचवा सप्ताह है। दक्षिणी अमेरिकी देश के सभी शहरों में लूटपाट और प्रदर्शन हो रहे हैं।चिली में नये संविधान का मसौदा तैयार करने को लेकर राजनीतिक खाके पर समझौते के बावजूद न तो लोगों की नाराजगी कम हुई है और न ही रक्तपात में कमी आयी है। 

इसे भी पढ़ें: भारत के बेटे दलाई लामा ने कहा- तिब्बती हूं पर जिंदगी के 60 साल भारत में बिताए

सामाजिक एवं आर्थिक असमानता तथा देश के गिने चुने रईस परिवारों से राजनैतिक कुलीन वर्गों के विरोध में चिली में 18 अक्टूबर से प्रदर्शन हो रहे हैं। तीन दशक के चिली के लोकतंत्र में यह सबसे भीषण संकट है। प्रदर्शनों में करीब 2,000 लोग घायल हुए हैं, इनमें 280 वैसे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने पेलेट गन की चपेट में आने से अपनी आंखें गंवाई हैं। शुक्रवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गयी। राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा की सरकार ने एक बार फिर लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की। गृह मंत्री गोंजालो ब्लूमेल ने इस अशांति को खत्म करने के लिये सभी राजनीतिक दलों से अपील की है।

प्रमुख खबरें

Biden Administration कर रहा है अमेरिकी नागरिकों के फलस्तीन में रहने वाले परिजनों की मदद पर विचार

स्कूलों में बम होने की धमकी वाले झूठे संदेशों पर विश्वास न करें: Delhi Police

Noida: जीएसटी घोटाले में दिल्ली का कारोबारी, पत्नी, बेटा गिरफ्तार

Rajasthan के अजमेर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र पर पुनर्मतदान शुरू