FIH Pro League: पिछली हार का बदला लेने उतरेगी Team India, Netherlands से आज आखिरी भिड़ंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2026

टूर्नामेंट में अब तक मिला जुला प्रदर्शन करने वाली भारतीय हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के डच चरण का समापन रविवार को मेजबान नीदरलैंड पर जीत के साथ करना चाहेगी। एफआईएच रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज भारत को पहले मैच में दूसरी रैंकिंग वाली नीदरलैंड ने 3 . 2 से हराया। भारत ने विश्व चैम्पियन जर्मनी को 3 . 1 से हराया लेकिन रिटर्न मैच में 1 . 2 से हार गये। नौ टीमों के प्रो लीग में आठवें स्थान पर काबिज भारत विश्व कप और एशियाई खेलों से पहले इस टूर्नामेंट में सही टीम संयोजन तलाशना चाहता है।

अब कोच क्रेग फुल्टोन को टीम से अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाकर नीदरलैंड को हराने की उम्मीद होगी। फुल्टोन इन मैचों को अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने के लिये भी इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि विश्व कप और एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्ठ टीम उतारी जा सके। आखिरी मिनटों में गोल गंवाना भारत की पुरानी समस्या रही है और जर्मनी के खिलाफ भी यह देखा गया।

मैच में 56वें मिनट तक एक गोल से आगे रहने के बाद भारत ने आखिरी छह मिनटों में दो पेनल्टी कॉर्नर गंवाये और दूसरा तो आखिरी सीटी बजने से कुछ सेकंड पहले ही गंवा दिया। जर्मनी के खिलाफ दूसरे मैच में मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने भारत के लिये सर्वाधिक 412 मैचों का दिलीप टिर्की का रिकॉर्ड तोड़ा।सबसे सीनियर खिलाड़ी मनप्रीत भी सकारात्मक नतीजे के लिये टीम को प्रेरित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जापानी नागरिकों को ठगने वाले फर्जी Call Center पर छापा, 5 गिरफ्तार

काफिले के लिए एम्बुलेंस रुकने पर Himanta Biswa Sarma ने मांगी माफी, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

IIT Bombay छात्र Sahil Wakode की मौत पर अनशन जारी, माता-पिता ने की प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी