FIH series final: मनप्रीत सिंह ने कहा, सभी देशों से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2019

भुवनेश्वर। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने मंगलवार को यहां कहा कि एफआईएच पुरूष सीरीज के फाइनल में भाग लेने वाले सभी देशों से उन्हें कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। गुरूवार से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में भारत सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम है और कप्तान ने कहा कि खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से पहले कई पहलुओं पर काम किया है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को हराकर U-21 हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता

मनप्रीत ने कप्तानों के संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम टूर्नामेंट के लिए तैयार है और उम्मीद कर रहे कि हर टीम से हमें कड़ी टक्कर मिलेगी क्योंकि ओलंपिक कोटा दांव पर लगा होगा। टूर्नामेंट में शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली टीमें 2020 तोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन के अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेगी। यहां के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में सभी आठ टीमें मैक्सिको, अमेरिका, रूस, उज्बेकिस्तान, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका, जापान और भारत की नजरें शीर्ष दो में रहने की होगी।

प्रमुख खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी