फिल्म एवं टेलीविजन शो की निर्माता एकता कपूर हुई कोरोना वायरस से संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2022

मुंबई। फिल्म एवं टेलीविजन निर्माता एकता कपूर ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। एकता कपूर (46) ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर यह जानकारी दी। कपूर ने लिखा, ‘‘ पूरी एहतियात बरतने के बाद भी, मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हूं। मैं ठीक हूं, मेरे सम्पर्क में आए सभी लोग कृपया अपनी जांच करा लें।’’ इससे पहले, सोमवार सुबह अभिनेता जॉन अब्राहम ने बताया था कि वह और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit: आईएमएफ और World Bank में सुधार की मांग, एकतरफा प्रतिबंधों का कड़ा विरोध

टैगोर विद्वान Ketaki Kushari Dyson का 86 वर्ष की आयु में निधन

Bihar Flood: RJD नेता Tejashwi Yadav ने पीड़ितों के लिए मांगा स्पेशल पैकेज, लगाया भेदभाव का आरोप

PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल, Kashi में BJP शुरू करेगी सेवा संकल्प अभियान