निर्भया गैंगरेप कांड पर बनी इस फिल्म का ट्रेलर आपके रोंगटे खड़े कर देगा

By रेनू तिवारी | Dec 17, 2018

16 दिसंबर, 2012 ये वो तारीख है जिस दिन कुछ ऐसा हुआ था जिसके गुस्से से पूरा देश दहल गया था। दिल्ली की सड़क पर चलती बस में एक मामूम के साथ बहुत ही निर्दयता ने 6 लोगों ने बलात्कार किया था। इसके बाद अधमरी अवस्था में उस लड़की को चलती बस से फेंक दिया गया। ये बालात्कार इतनी क्रूरता के साथ किया गया था जिससे इंसान की रूह कांप जाए। मीडिया में ये खबर आते ही पूरे देश में आक्रोश पैदा हो गया। मीडिया में पीड़ित लड़की को निर्भया और दामिनी जैसे नाम दिये। निर्भया गैंगरेप कांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस केस पर ही अब विपुल शाह ने फिल्म बनाई हैं।

यह भी पढ़ें- बेपनाह इश्क में डूबी रेखा को ये कब एहसास हुआ की वो अमिताभ की कभी नहीं हो सकती

कुछ किरदारों के साथ विपुल शाह उस भयानक रात की तस्वीर और निर्भया के दर्द को पर्दे पर दिखाने की कोशिश करने जा रहे है। फिल्म का नाम 'दिल्ली बस' रखा गया है। फिल्म में शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम मुख्य किरदार में हैं। उनके अलावा अनजान श्रीवास्तव, दिव्या सिंह और संजय सिंह भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। विपुल शाह की इस फिल्म के निर्माता तारिक खान हैं। 

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर- 

 

यह भी पढ़ें- बड़े पर्दे ह्यूमन कंप्यूटर शकुंतला देवी के किरदार में नज़र आयेंगी अभिनेत्री विद्या बालन

फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म के 1 मिनट 43 सेकेंड के ट्रेलर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस काली रात देश की बेटी निर्भया पर क्या कुछ नहीं बीता था। कैसे उन हैवानों ने चलती बस में निर्भया के शरीर के हर हिस्से को बुरी तरह नोंचा था। उसके शरीर के साथ कुछ ऐसा किया था जिसे सोचने मात्र से रूह कांप जाए। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

Bangladesh Violence Update | बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत से भयंकर हिंसा, BGB के कमांडो तैनात, आज सुपुर्दे खाक होंगे हादी

अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद US ने Syria में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हमले शुरू किए

संदिग्ध गतिविधियों से जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट! सांबा, किश्तवाड़, राजौरी में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान, पुंछ में सेना कमांडर ने लिया जायजा

Taiwan में चाकू से हमला कर तीन लोगों की हत्या; संदिग्ध की गिरकर मौत