उत्तर प्रदेश में फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” कर मुक्त की जाएगी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” देखी और फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह फिल्म कर मुक्त की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे तेज गेंदबाज दीपक चाहर, जया भारद्वाज संग लिए सात फेरे

इस फिल्म का विशेष प्रदर्शन यहां लोक भवन में किया गया था और फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी मौजूद थे। शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर (देहात) के दौरे पर आ रहे हैं और तैयारियों का जायजा लेने के लिए कानपुर में रहने की वजह से योगी फिल्म देखने देर से पहुंचे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा