बापू की 150वीं जयंती पर PM मोदी से मिले फिल्मी सितारे, जारी किया VIDEO

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2019

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को शाहरुख खान और आमिर खान सहित बॉलीवुड अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए ‘चेंज विदइन’ थीम का एक सांस्कृतिक वीडियो भी जारी किया। गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी उन्हें विशेष श्रद्धांजलि देने के लिए आठ प्रमुख कलाकारों को एक साथ लेकर आए। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास पर इस वीडियो को जारी किया। 

प्रधानमंत्री ने फिल्मी हस्तियों के साथ तस्वीरें ट्वीट करते हुए कहा कि प्रमुख फिल्म हस्तियों और सांस्कृतिक शख्सियतों के साथ संवाद लाभप्रद रहा। उन्होंने कहा कि सिनेमा के जरिए महात्मा गांधी के विचारों को फैलाने से यह सुनिश्चित होगा कि अधिक से अधिक युवा गांधी जी के विचारों को जानें। हमने कई विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि हमारा फिल्म और मनोरंजन उद्योग विविध और जीवंत है। अंतरराष्ट्रीय रूप से इसका प्रभाव भी काफी है। हमारी फिल्में, संगीत और नृत्य समाज के साथ-साथ लोगों को जोड़ने का बहुत अच्छा जरिया बन गये हैं।

इसे भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित ने जेम सेलेक्शंस को भारत के सर्वश्रेष्ठ रत्न ब्रांड के रूप में किया सम्मानित

हिरानी ने भी टि्वटर पर कहा कि महात्मा गांधी जी की महानता दिखाने में छोटी-सी भूमिका निभाकर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले बॉलीवुड कलाकारों में सोनम, कंगना, हिरानी, फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी, अश्विनी अय्यर तिवारी, नितेश तिवारी और निर्माता एकता कपूर, बोनी कपूर और जयंतीलाल गडा शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें: फिल्म बधाई हो की एनीवर्सरी पर आयुष्मान खुराना ने कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के बाद शाहरुख खान ने ऐसे काम के लिए फिल्म उद्योग को एक साथ लाने के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमें गांधी जी का भारत और दुनिया से फिर से परिचय कराने की जरूरत है। यह महत्वपूर्ण है कि हम ऐसा काम करें जो संदेश दें। यह हमेशा कारोबार करने को लेकर नहीं होना चाहिए बल्कि मनोरंजक तरीके से हर किसी को शामिल करना चाहिए।’’ आमिर ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ आज हमने काफी शानदार बातचीत की। वह बहुत प्रेरणादायक और गहरायी से सोचकर बोलने वाले व्यक्ति हैं। 

प्रमुख खबरें

जेल में बंद आजम खान से मिले शिवपाल यादव, कहा- सपा सरकार बनी तो उन्हें बनाएंगे गृहमंत्री

शिखा है, जनेऊ पहनते हैं? PM ने राम के मर्म को अयोध्या में समझाया, वो क्या इंटरव्यूअर्स को समझ नहीं आया, मंदिर का नया CEO ब्राह्मण ही बनेगा?

Reacher Season 4 की प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग शुरू, रिलीज हुए पहले तीन एपिसोड

Cauvery, Mekedatu प्रोजेक्ट्स पर Karnataka में आज बंद, संगठनों ने दिया नैतिक समर्थन