फिल्म तान्हाजी में अजय देवगन और काजोल के इस गाने ने मचाई धूम

By अनिल बेदाग | Dec 13, 2019

मुंबई। एक तेज दिमाग वाले योद्धा होने के साथ ही तान्हाजी एक पिता, एक पति, एक भाई और धरती के लाल भी थे। लोक संगीत की बात करें तो यह मराठा संस्कृति में गहराई से निहित है। अपने परिवार के लिए एक प्रतिष्ठित क्षण को चिह्नित करते हुए, तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर में शिमगा के खूबसूरत त्यौहार का जश्न मनाने के लिए एक विशेष गीत ‘माय भवानी’ को प्रस्तुत किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: आचार्य रजनीश पर फिल्म बनाएंगे सुभाष घई, कहा- जबलपुर में ओशो के नाम पर बने यूनिवर्सिटी

शिमगा भगवान के आगमन का प्रतीक है और पूरा गांव/शहर देवताओं की मूर्तियों को पालकी में अपने घर और मंदिरों में ले जाने के लिए इकट्ठा हो जाता है। प्रकाश और रंगों के त्यौहार वाले इस गीत में तानाजी के रूप में अजय देवगन और सावित्री बाई के रूप में काजोल इस शुभ त्यौहार को मनाने के लिए पूरे गांव के साथ एक हो जाएंगी। जश्न भरे इस गीत को अजय और अतुल ने कम्पोज किया है जबकि सुखविंदर सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। गीत को स्वानंद किरकिरे द्वारा लिखा गया है।

इसे भी पढ़ें: कभी बसों में टिकट काटते थे रजनीकांत, आज लोग खरीदते हैं उनकी फिल्मों के ब्लैक में टिकट

इस गाने के बारे में बात करते हुए ओम राउत ने कहा, “मराठा अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए जाने जाते थे और तानाजी भी इससे अलग नहीं थे। हमने माय भवानी को एक विशेष गीत बनाया है जहां आप तान्हाजी को शिमगा का जश्न मनाते देखेंगे, जो उनके जीवन के एक महत्वपूर्ण पल को भी दर्शाता है। यह गीत मिस्टर देवगन और काजोल मैम को उनके सर्वश्रेष्ठ अंदाज में प्रदर्शित करेगा। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा