बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की इन फिल्मों ने बनाया उन्हें इंडस्ट्री का स्टार

By रेनू तिवारी | Sep 21, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान 21 सितंबर को अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मालदीव में मना रही हैं। हाल ही में करीना कपूर खान ने आमिर खान के साथ अपनी फिल्म लाल सिंह चढ्ढा की शूटिंग पूरी की और अपनी प्रेग्नेंसी के कारण छुट्टी पर चली गयी। जुलाई में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम जेह रखा है। करीना कपूर के बड़े बटे का नाम तैमूर है जो अपनी क्यूटनेस के कारण सोशल मीडिया पर सेंसेशन बने रहते हैं। करीना कपूर ने बॉलीवुड में अपनी पहचान अपनी अदाकारी के दम पर बनायी है। उन्होंने अपने दम पर कई ऐसी फिल्में की हैं जिसके लिए क्रिटिक्स ने भी उनकी तारीफ की थी। करीना के 41वें जन्मदिन पर, यहां उनकी कुछ यादगार भूमिकाओं पर एक नज़र डालते हैं, जिन्होंने करीना कपूर खान को स्टार बना दिया।

करीना कपूर ने अभिषेक बच्चन के साथ रिफ्यूजी (2000) के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। उनकी भूमिका ने सभी का दिल जीत लिया इसके बाद उनके बाद बैक टू बैक कई फिल्में आयी। इस फिल्म में उन्होंने नाजनीन का किरदार निभाया था।

इसे भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने पति की रिहाई के बाद किया पहला पोस्ट, लिखी यह बात

एतराज (2004) प्रिया मलहोत्रा

एजराज फिल्म में करीना कपूर ने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया। वह इस फिल्म में अपने पति खिलाफ लगाए गये झूठे सेक्सुअल आरोपो के खिलाफ कोर्ट में केस लड़ती नजर आयी हैं। फिल्म में पीड़ित आदमी की कहानी दिखाई गयी है। 

कभी खुशी कभी गम में पूजा का किरदार (2001)

कभी खुशी कभी गम एक स्टार-स्टड वाली फिल्म थी, फिर भी करीना खुद को नोटिस करवाने में कामयाब रही। उनके पू... वाले स्टाइल को लोगों ने खूब पसंद किया।

चमेली में चमेली का किरदार (2003)

अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलते हुए, करीना कपूर खान ने चमेली में एक महिला वैश्या की भूमिका निभाती नजर आयी। क्रिटिक्स ने फिल्म में उनके रोल की तारीफ की थी।

इसे भी पढ़ें: एक्टर आदित्य सील और अनुष्का रंजन करने जा रहे हैं शादी, कोरोना में गर्लफ्रेंड के सपोर्ट से हुए थे प्रभावित 

जब वी मेट (2007) में गीत का किरदार

जब वी मेट में इम्तियाज अली ने हमें बेहद प्यारी पंजाबी लड़की गीत से मिलवाया। करीना कपूर ने इसे बहुत की बखूबी से निभाया। उनकी फिल्म से सबसे अच्छी लाइन थी "मैं अपनी पसंदीदा हूं" 

हीरोइन में माही अरोड़ा (2012)

करीना ने अब तक पर्दे पर सबसे साहसी और बोल्ड भूमिका निभाई है जो हीरोइन में माही की है। फिल्म उद्योग में एक सुपरस्टार नायिका के जीवन, उसके संघर्ष और उसकी असुरक्षा के इर्द-गिर्द घूमती है। करीना ने अपनी अदाकारी से फिल्म के हर फ्रेम को जीवंत कर दिया।

उड़ता पंजाब में प्रीत  का किरदार (2016)

फिल्म में शाहिद कपूर की  टॉमी सिंह के रूप में मुख्य भूमिका रही थी लेकिन दूसरी तरफ करीका की अदाकारी ने भी लोगों का दिल जीता। करीना ने बहादुरी से प्रीत की तरह एक डी-ग्लैम भूमिका निभाई। 

ओमकारा में डॉली का किरदार (2006)

विशाल भारद्वाज की ओमकारा में करीना कपूर को डॉली के रूप में देखा गया था।  फिल्म को आज भी सैफ अली खान के लंगड़ा त्यागी किरदार के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म में करीना सैफ के साथ नजर आयी थी।

की एंड का में किया का किरदार (2016)

आर बाल्की की एक विवाहित जोड़े की  प्रेम कहानी में, करीना ने अर्जुन कपूर की पत्नी का किरदार निभाया था। फिल्म में करीना कामकाजी औरत के रूप में नजर आयी वहीं अर्जुन कपूर घर का काम करने वाले पुरूष के रूप नें दिखाई दिए।  

टशन में पूजा का किरदार (2018)

करीना कपूर ने तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने टशन में अपनी भूमिका के लिए अपना फिगर जीरो कर दिया, और ग्लैमरस दिखीं। फिल्म करीना के दिल में एक विशेष स्थान रखती है, क्योंकि वह स्वीकार करती है कि वह यशराज की इस आउटिंग के सेट पर अपने होने वाले पति सैफ अली खान से मिली थी।

वीरे दी वेडिंग (2018) में कालिंदी का किरदार

बॉलीवुड में फीमेल फ्रेंडस को लेकर कुछ ही फिल्में बनीं है जिसमें से एक है वीरे दी वेडिंग।  करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया वीरे दी वेडिंग के लिए एक साथ आईं। फिल्म में करीना की कालिंदी ने हमें दिखाया कि महिलाएं कमिटमेंट-फ़ोबिक भी हो सकती हैं!

प्रमुख खबरें

Shiv Sena Split History | बाल ठाकरे के दौर से एकनाथ शिंदे तक: जब टूटी शिवसेना, जानिए उन 4 बड़ी बगावतों की कहानी जिसने महाराष्ट्र की सियासत को बदल दिया

Gurugram Police की बड़ी कार्रवाई! 370 की बिरयानी विवाद में कॉमेडियन Pranit More और Himanshu Jangra पर FIR दर्ज, वीडियो हटाने के निर्देश

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में नए सियासी भूकंप की आहट! उद्धव गुट के 7 सांसदों की बगावत, शिंदे सेना में विलय का पूरा प्लान

Box Office Report Today | इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga की रफ़्तार बरकरार, Bharat Bhhagya Viddhaata और Governor की राहें हुईं मुश्किल