वित्त मंत्री अरुण जेटली एक बार फिर बने राज्यसभा के नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2018

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली को एक बार फिर राज्यसभा का नेता नियुक्त किया गया है। नेता सदन के रूप में जेटली का कार्यकाल कल समाप्त हो गया था। उत्तर प्रदेश से पुन: निर्वाचित होने के बाद उन्हें फिर से उच्च सदन का नेता नियुक्त किया गया। आज, सुबह 11 बजे उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन को बताया कि उन्हें संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार का एक पत्र मिला है। पत्र में उन्हें सूचित किया गया है कि प्रधानमंत्री ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को सदन का नेता नियुक्त किया है।

 

इसके पहले जून 2014 में जेटली को राज्यसभा का नेता नियुक्त किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में सदन के नेता हैं।

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana