वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियां स्व-नियामक संगठन गठित करें : Shaktikanta Das

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2023

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों से उद्योग की व्यवस्थित वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द स्व-नियामक संगठन (एसआरओ) स्थापित करने को कहा है। दास ने बुधवार को कहा, “वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों को देश के कानून के अनुरूप उद्योग की सर्वोत्तम प्रक्रियाओं, निजता और डेटा सुरक्षा मानदंडों को विकसित करने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा कि कंपनियां गलत बिक्री जैसे मुद्दों, नैतिक व्यावसायिक व्यवहार को बढ़ावा देने और मूल्य निर्धारण में पारदर्शिता पर भी मानक निर्धारित कर सकती हैं। यहां ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ में दास ने कहा कि सुशासन किसी भी कंपनी और विशेष रूप से वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों की टिकाऊ और दीर्घकालिक सफलता की कुंजी होगा। उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र का राजस्व 2030 तक 200 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

Vaishno Devi College controversy: प्रदर्शनकारियों ने LG Manoj Sinha का पुतला जलाया, वापस जाओ के नारे

गरीबों के काम का अधिकार छीना! CWC की बैठक में Kharge बोले- MGNREGA पर मोदी सरकार के खिलाफ लड़ेंगे

जब बड़े-बड़े स्टार्स ने ठुकराई मूवी; तब 1 रुपये में सलमान खान ने की थी फिल्म , जानिए क्या था वो रोल!

किस बात पर इतना भड़क गए जिनपिंग? अमेरिका की 20 रक्षा कंपनियों पर ठोक दिया बैन