किस बात पर इतना भड़क गए जिनपिंग? अमेरिका की 20 रक्षा कंपनियों पर ठोक दिया बैन

By अभिनय आकाश | Dec 27, 2025

चीन और अमेरिका के बीच का विवाद अब और बढ़ता जा रहा। ताइवान को लेकर चल रही खींचतान के बीच अब चीन ने अमेरिका के खिलाफ सबसे बड़ी जवाबी कारवाई कर दी। चीन के राष्ट्रपति शी जिंपिंग के निर्देश पर चीन ने 20 अमेरिकी रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया। यह कदम ट्रंप प्रशासन द्वारा ताइवान को रिकॉर्ड 11.1 अरब डॉलर के हथियार बिक्री पैकेज को मंजूरी दिए जाने के जवाब में उठाया गया है। चीन का साफ कहना कि ताइवान का मुद्दा चीन के लिए किसी भी कीमत पर समझौते का विषय नहीं। 

इसे भी पढ़ें: 17 साल का वनवास समाप्त कर बांग्लादेश में लौटा प्रिंस, अब यूनुस की होगी छुट्टी?

चीन ने साफ शब्दों में कहा कि जो भी देश या ताकत ताइवान के मुद्दे पर उकसावे की कोशिश करेगा उसे चीन का कड़ा जवाब झेलना पड़ेगा। चीन ने अमेरिका से अपील की कि वो वन चाइना पॉलिसी का पालन करें। ताइवान को हथियार देने जैसे खतरनाक कदम को रोके और ताइवान की आजादी की बात करने वाली अलगाववादी ताकतों को गलत संकेत देना बंद करें। चीन ने कहा कि वह अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। 

प्रमुख खबरें

Sensex 539 अंक लुढ़ककर 76933 के स्तर पर बंद, Nifty में 117 अंकों की गिरावट

Delhi Race Course Case: 1994 से पेंडिंग Lease Renew न होने पर बड़ी कार्रवाई, Government ने लिया कब्जा

Sukesh Chandrashekhar पहुंचे Delhi High Court, निचली अदालत की दोषसिद्धि को दी चुनौती

Nepal Floods में मृतकों का आंकड़ा 270 पहुंचा, 288 भारतीयों समेत 826 लापता