ओबामा के अभियान में वित्तीय नियमों के उल्लंघन का आसानी से निपटारा हुआ: ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2018

न्यूयार्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके पूर्ववर्ती बराक ओबामा के चुनाव अभियान में भी वित्तीय नियमों का उल्लंघन हुआ था लेकिन उसका आसानी से निपटारा कर दिया गया। ट्रंप की इस टिप्पणी से एक दिन पहले ही ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने उन्हें परेशानी में डालते हुए चौंकाने वाली स्वीकारोक्ति की थी। कोहेन ने प्रचार अभियान के दौरान दो महिलाओं को ट्रंप के साथ उनके कथित संबंधों पर चुप्पी साधने के लिए पैसे देने की बात स्वीकार की थी।

ट्रंप ने आज कई ट्वीट किए और कोहेन की आलोचना की। ट्रंप ने कहा कि कोहेन अच्छे वकील नहीं हैं और कहानियां गढ़ रहे हैं। उन्होंने अपने पूर्व चुनाव अभियान प्रमुख पॉल मनाफोर्ट की तारीफ करते हुए उन्हें साहसी व्यक्ति बताया। ट्रंप ने ट्वीट किया कि अगर कोई अच्छा वकील खोज रहा है तो वह उन्हें सुझाव देंगे कि कोहेन की सेवा नहीं लें। उन्होंने कहा कि ओबामा के चुनाव अभियान में वित्तीय नियमों का बड़ा उल्लंघन हुआ था और उसका आसानी से निपटारा हो गया था।

प्रमुख खबरें

40 सालों में सबसे खराब प्रदर्शन ने बढ़ाई PM सुनक की टेंशन, लेबर पार्टी ने कर दी आम चुनाव कराने की मांग

कैंपेन के लिए फंड नहीं दे पा रही पार्टी, पुरी से कांग्रेस कैंडिडेट ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार

Lawrence Bishnoi ने खालिस्तानी आतंकी निज्जर को मरवाया? कनाडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 3 आरोपी कौन

मोदी मौज नहीं, मिशन के लिए पैदा हुआ है, Jharkhand में बोले PM- मेरी आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे कांग्रेस के शहजादे