क्लार्क के दावे को एरॉन फिंच ने किया खारिज, कहा- 'हमने भारत से सीरीज 'सही भावना' से खेली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2020

नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच ने पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उनके देश के खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ 2018-19 की घरेलू टेस्ट श्रृंखला को ‘सही भावना’ के साथ खेला था। क्लार्क ने अप्रैल में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर आरोप लगाया है कि आईपीएल अनुबंध को बचाने के लिए वे 2018-19 की श्रृंखला में भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ छींटाकशी करने से डरते थे। उस टेस्ट टीम का हिस्सा रहे फिंच ने स्पोर्ट्स तक से कहा, ‘‘ ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि वे आईपीएल अनुबंध के कारण वे किसी को प्रभावित करने के लिए ऐसा कर रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप किसी भी खिलाड़ी से पूछेंगे तो वह यही कहेगा कि श्रृंखला बहुत-बहुत चुनौतीपूर्ण थी। मुझे नहीं पता ऐसा विचार कहां से आया।’’ गेंद से छेड़छाड़ विवाद के कारण स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के निलंबन के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की यह सिर्फ दूसरी टेस्ट श्रृंखला थी।

प्रमुख खबरें

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान