Meerut में RSS और BJP पर विवादित बयान देने पर Badar Ali पर FIR दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 08, 2026

मेरठ, आठ सितंबर उत्तर प्रदेश के मेरठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), भाजपा और बजरंग दल को लेकर सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में आजाद समाज पार्टी के नेता बदर अली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रेलवे रोड थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया है। मामले में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही की ओर से लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही थी।

मामला एक वायरल वीडियो से जुड़ा है, जो 29 अगस्त को हुई एक सार्वजनिक सभा का बताया जा रहा है। संबंधित वीडियो में बदर अली कथित तौर पर यह कहते दिखाई देते हैं कि उनकी पार्टी के पास न सांसद हैं, न विधायक और न ही पैसे वाले लोग हैं, इसके बावजूद वे शहर और लोगों के लिए लठ लेकर खड़े हैं। इसके बाद वह सभा में मौजूद लोगों से कथित तौर पर कहते हैं कि जिस दिन उन्होंने ताकत दे दी और उनके हाथों को वजूद मिल गया, उस दिन भाजपा, बजरंग दल और आरएसएस से जुड़े लोग कई बार सोचेंगे कि अब किसी टोपी वाले को नहीं मारना है।

वीडियो सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया। सचिन सिरोही ने इसे भड़काऊ बताते हुए आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी से सांप्रदायिक टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। सिरोही ने वीडियो के आधार पर पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर मामला दर्ज करने की मांग की थी।

उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद तत्काल प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, जिसके बाद उन्होंने मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति, पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी समेत कई अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Kiren Rijiju ने कहा: मणिपुरी संगीतकार हत्याकांड में Delhi Police 8-9 दिन में दाखिल करेगी चार्जशीट

Allahabad HC का बड़ा फैसला: Noida में DU छात्रा पर NSA रद्द, अधिकारियों की Salary से कटेगा ₹5 लाख मुआवजा

CMRL Case Update: केरल के मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan और उनकी बेटी Veena के खिलाफ ED ने मांगी FIR

आत्मनिर्भर भारत की Bullet Train! पहला बॉडी फ्रेम तैयार, Ashwini Vaishnaw बोले - अगले साल मई तक टेस्टिंग